होटल में मुफ्त कमरा न देने पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार, हथियार एवं कारतूस बरामद

DR. SUMIT SENDRAM

भिंड। शहर के बाईपास स्थित होटल डिमांड पर मुफ्त में कमरा नहीं देने पर 12 नवंबर की रात ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले तीनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार और कारतूस भी जब्त किए हैं।
बता दे कि यह पूरा मामला 12 नवंबर की रात का है, जब गोलू यादव निवासी अकोड़ा अपने साथी रमन भदौरिया निवासी बिल्होरा और बब्बू श्रीवास निवासी ऊमरी के साथ होटल डिमांड पहुंचा। उसने होटल में मुफ्त कमरे की मांग की। लेकिन संचालक अभिषेक सिंह राजावत ने इंकार कर दिया। इससे बौखलाए बदमाशों ने मारपीट की। बदमाशों ने अपहरण की कोशिश की। इसके बाद देर रात वे फिर लौटे और करीब 10 से 12 राउंड गोलियां चलाई। गोलीबारी से होटल के शीशे टूट गए। दीवारों पर गोलियों के निशान हो गए थे। बदमाश वापस लौटे और फायरिंग करने की कोशिश की, लेकिन कारतूस मिस हो गए। इसके बाद वे वहां से चले गए। रात करीब 11 बजे तीनों फिर लौटे और 10 से 12 राउंड ताबड़तोड़ फायर किए।
फायरिंग की वारदात को पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव ने गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।
कोतवाली थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। टीमें जगह-जगह दबिश दे रही थीं। गुरुवार रात सूचना मिली कि फायरिंग करने वाले बदमाश बाइक से मेला ग्राउंड के पास घूम रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर गोलू यादव, रमन भदौरिया और बब्बू श्रीवास को पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, दो कारतूस, एक 315 बोर का कट्टा और एक बाइक जब्त की है।

 

Next Post

होमगार्ड स्थापना दिवस में सीएम मोहन यादव ने की घोषणा, होमगार्ड जवानों को मिलेंगे स्थाई आवास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 63 वें होमगार्ड स्थापना दिवस कार्यक्रम में कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने “निष्काम सेवा” अर्थात बिना किसी स्वार्थ और अपेक्षा के सत्यनिष्ठा से कर्तव्य करने का संदेश दिया है। इसी आदर्श पर चलते हुए होमगार्ड्स के जवान समर्पण, निष्ठा और सच्चाई के […]