भोपाल। सूबे के मुखिया डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को मिशन के रूप में लागू करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ध्येय मंत्र जीवाईएएन पर ध्यान (ग़रीब, युवा, अन्नदाता और नारी) के सशक्तिकरण पर रहा है। उनके सशक्त एवं विजनरी नेतृत्व में प्रदेश सरकार का विशेष फोकस युवाओं के सशक्तिकरण पर है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्येय मंत्र को धरातल पर लाने के उद्देश्य से प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने, उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित कर उनकी ऊर्जा को रचनात्मक दिशा देने के लिये “स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन” प्रारंभ किया जा रहा है।
युवा शक्ति मिशन युवाओं के लिए तो विशेष है ही यह मध्यप्रदेश को भी गौरवांवित करने वाला है। इस दिन मध्य प्रदेश के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने जा रहा है।
स्वामी विवेकानंद जयंती यानी 12 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव युवाओं के लिए मिशन लॉन्च करेंगे, इसके साथ ही भोपाल के शौर्य स्मारक में विश्व की सबसे बड़ी 3-डी रंगोली भी आकर्षण का केंद्र होगी।
स्वामी विवेकानंद जी की यह रंगोली 18 हजार स्क्वेयर फीट में बनाई जा रही है। इसका आकार 225X80 है। इसे बनाने में 4 हजार किलो रंगों का इस्तेमाल किया गया है। रंगोली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी दिखाई देंगे।
इस रंगोली को बनवाने के पीछे डॉ. मोहन यादव का मुख्य उद्देश्य युवाओं को हर प्रकार से प्रेरित करना है। वे इस रंगोली से युवाओं को संवाद, सामर्थ्य और समृद्धि का संदेश देंगे।

