युवक का झुलसा शव मिला रेलवे ट्रैक पर, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की आशंका

उमरिया। नगर के मारुति शोरूम के सामने तीसरी रेल लाइन पर रविवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव झुलसा शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटनास्थल पर मौजूद हालातों से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
सूत्रों के मुताबिक शव के पास ही एक रेल का खंभा मौजूद था, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि युवक खंभे पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था और इसी दौरान हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांचों के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस को घटनास्थल के पास से आरी ब्लेड और एक बोरी भी बरामद हुई है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक किसी गलत मकसद से खंभे पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
घटना शनिवार देर रात हुई होगी। हालांकि, युवक का शव रविवार सुबह देखा गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

 

Next Post

भाजपा स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय पर फहराया ध्वज, प्रदेशाध्यक्ष बोले कि आज हर जगह खिल रहा कमल

भोपाल। भाजपा का 46वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण किया और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने पार्टी के गौरवमयी इतिहास की याद दिलाते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने […]