स्कूली छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने पर भड़का आक्रोश, हिंदू संगठन उतरे सड़क पर, कलेक्टर ने प्रदर्शनकारियों को दी समझाइश

भोपाल। राजधानी के बैरसिया इलाके में रहने वाली कुछ छात्राओं को युवक लंबे समय से अश्लील मैसेज भेज रहे थे। साथ ही उनसे बात करने के लिए दबाव भी बना रहे थे। छात्राओं के मना करने पर युवक अश्लील वीडियो में कांट-छांट (मॉर्फ) कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी भी दे रहे थे। ऐसे ही एक मामले की शिकायत बैरसिया थाना पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी अरमान मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया है।
इस बीच पता लगा कि अरमान के दो साथी भी अन्य दो छात्राओं के साथ इसी तरह की हरकत कर रहे थे।
घटना का पता चलने पर बुधवार को हिंदू संगठनों ने बैरसिया थाने का घेराव कर विरोध जताया था।
गुरुवार को शेष आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बैरसिया में हिंदू संगठन सड़क पर उतर आए हैं। उनकी मांग है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाए।
सड़क पर उतरे हिंदू संगठनों को समझाने के लिए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और जीप के बोनट पर खड़े होकर प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी। वही, पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा भी मौके पर पहुंचे।
बैरसिया पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी 10वीं की छात्रा है। इसी इलाके में रहने वाला अरमान मंसूरी नाम का युवक छात्रा को फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील मैसेज भेजता था। साथ ही वह किशोरी के प्रति अशोभनीय कमेंट्स करते हुए जबरन बात करने के लिए दबाव बनाता था। बात करने से मना करने पर अश्लील वीडियो को मार्फ कर वायरल करने की धमकी देता था।
परेशान होकर छात्रा ने घटना के बारे में अपने घरवालों को बता दिया।
इस पर परिजन बेटी को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी 24 वर्षीय अरमान मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Next Post

लोकायुक्त ने मऊगंज जिले के अपर कलेक्टर को पांच हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा

मऊगंज। रीवा लोकायुक्त टीम ने मऊगंज जिले में कार्रवाई करते हुए मऊगंज जिले के अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। लोकायुक्त की यह कार्रवाई अपर कलेक्टर के चेंबर में की गई है। मामले की जानकारी देते हुए लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह […]