शहपुरा(डिंडोरी)। शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बरगांव में माँ आद्या कालिकोत्सव समिति बरगांव द्वारा गरबा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान गरबा नृत्य में ग्राम के सैकड़ों बच्चियों ने हिस्सा लिया।
जबलपुर से आए नृत्य प्रशिक्षक आयुषी गोस्वामी, अन्नू गोस्वामी एवं नित्या तिवारी के निर्देशन में बच्चियों के द्वारा किया गया नृत्य बहुत ही मनमोहक एवं उत्साहपूर्ण रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे समिति के सदस्य नरेन्द्र साहू, मनोज्ञ तिवारी, हुतेश साहू, तुलसीराम साहू, दिनेश खम्परिया, कैलाश तिवारी, शिवकुमार साहू, संदीप साहू, हिमांशु साहू एवं सुशांत साहू का विशेष योगदान रहा।


