कैंटर ने दो बाइकों को रौंदा, दर्दनाक सड़क हादसे में महिला-दो बच्चों सहित पांच की मौत

DR. SUMIT SENDRAM

भिंड। जिले के फूफ थाना अंतर्गत ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे 719 के टेढ़ी पुलिया के पास मंगलवार सुबह 11 बजे कैंटर ने दो बाइकों को टक्कर मार दी।
दर्दनांक हादसे में दोनों बाइक पर सवार पांच लोग जिनमे दो पुरुष, एक महिला दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक गोरी तालाब निवासी गोताखोर भोला खान अपनी बाइक से बेटी को लेने इटावा (उत्तर प्रदेश) जा रहा था। इसी दौरान सौरा गांव निवासी सुनील बघेल (35), पत्नी पपीता (32), बेटा छोटे (5) और बेटी अंशु (15) को बाइक पर लेकर रिश्तेदार के घर नवदुर्गा पूजन के लिए जा रहा था। तभी कैंटर (एमपी 07 जेडएल 8708) ने दोनों बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में सभी बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई।
मौके पर मौजूद लोगो ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
दुर्घटना के बाद कैंटर चालक कुछ दूरी पर कैंटर छोड़ कर वहा से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही फूफ थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
पुलिस ने पांचो शवों का पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
फूफ पुलिस कंटेनर को जब्त कर ड्राइवर की तलाश में जुटी है।

 

Next Post

12 शिक्षण संस्थानों में वितरित की गई 8 लाख रुपए की छात्रवृत्ति, जरूरतमंद शिक्षण संस्थानों को 50 कंप्यूटर्स का किया गया वितरण

इंदौर। शिक्षा ही वह शक्ति है, जो किसी भी जीवन की दिशा बदल सकती है। लेकिन, एक कड़वी हकीकत यह भी है कि कई मेधावी बच्चे महज़ चंद कुछ रुपयों की कमी के चलते अपने सपनों तक नहीं पहुँच पाते। ऐसे में आनंदम सीनियर सिटीजन सेंटर का ‘विद्या’ स्कॉलरशिप कार्यक्रम […]