हाथों में डंडध्वजा लेकर नशामुक्ति जनजागरण के लिए पदयात्रा पर निकले सैकड़ों लोग

DR. SUMIT SENDRAM

सागर। शनिवार को भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वावधान में नशामुक्ति जनजागरण पदयात्रा निकाली गई। इसमें शामिल होने के लिए जिलेभर से सैकड़ों की संख्या में शक्तिपुत्र महाराज के अनुयायी सागर पहुंचे।
इम्मानुअल स्कूल मैदान से शुरू हुई इस यात्रा में लोग हाथों में डंडध्वजा लेकर और शंखनाद करते हुए चल रहे थे।
इस दौरान ‘नशामुक्त सागर, खुशहाल सागर’ के नारे लगाए गए।
पदयात्रा इम्मानुअल स्कूल से शुरू होकर सिविल लाइन चौराहा, कालीचरण तिराहा, आईजी कार्यालय तिराहा, गोपालगंज और बस स्टैंड होते हुए कटरा बाजार पहुंची। इसके बाद रेलवे स्टेशन रोड से होते हुए डिंपल पेट्रोल पंप के पास जाकर समाप्त हुई।
यात्रा में भगवती मानव कल्याण संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष पूजा शुक्ला और केंद्रीय महासचिव अजय अवस्थी विशेष रूप से शामिल हुए। वहीं, जिलेभर से एक हजार से अधिक लोग इस नशामुक्ति जनजागरण पदयात्रा में हिस्सा लेने पहुंचे।
केंद्रीय अध्यक्ष पूजा शुक्ला ने कहा कि हमारा लक्ष्य है सागर संभाग को नशामुक्त कर सकें। कई संगठन साथ आए हैं। सागर में एक हजार से अधिक गांव नशामुक्त हो चुके हैं। आज हम लोग उसी आवाज को सुनाने के लिए सागर में जमा हुए हैं। सरकार को आवाज सुनाई देना चाहिए कि नशामुक्ति होना चाहिए। जब तक हम नशा मुक्त नहीं होंगे, तब तक हमारा देश कभी भी धर्मगुरु नहीं बन सकेगा। सभी लोग नशामुक्ति के लिए आगे आना चाहिए।
केंद्रीय महासचिव अजय अवस्थी ने कहा कि सागर संभाग को नशामुक्त बनाने की पहल को लेकर आज पदयात्रा निकाली जा रही है। सरकार से हमारी मांग है कि अवैध शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए। साथ ही मध्यप्रदेश नशामुक्त होना चाहिए।
इस दौरान समाजसेवी अनिल तिवारी, रूपेश सेन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Next Post

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्राले में जा घुसी कार

रतलाम। शनिवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के काजलिया पाड़ा स्थित जामण नदी के पास सुबह करीब 09 बजे आगे चल रहे ट्राले में पीछे से एक तेज रफ्तार कार (जीजे 05 आर क्यू 1421) जा घुसी। जोरदार टक्कर में कार सवार […]