शौचालय तोड़ने पर नगर पालिका आमले पर हमला, जमकर पथराव, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

DR. SUMIT SENDRAM

शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र स्थित महलसराय आदिवासी बस्ती में मंगलवार शाम को उस वक्त हंगामा हो गया, जब अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पालिका की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया।
जानकारी के मुताबिक हाल ही में बनाए गए शासकीय शौचालय को तोड़े जाने की सूचना पर अतिक्रमण प्रभारी अशोक खरे और उनकी टीम मौके पर पहुंची थी। स्थानीय लोगों ने समझाइश देने के दौरान टीम का विरोध किया और कुछ युवकों व महिलाओं ने पथराव शुरू कर दिया। टीम जान बचाकर मुख्य सड़क की ओर भागी, लेकिन वहां भी कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और लात-घूंसों से हमला कर दिया।
इस हमले में नगर पालिका के कुछ कर्मचारियों को अंदरूनी चोटें आई हैं।
घटना का मारपीट वाला वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद नगर पालिका के अमले ने देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई।
थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि शिकायत मिल गई है और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की जा रही है।

 

Next Post

पूर्वी रिंग रोड और इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन का विरोध, किसानों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

इंदौर। महानगर में पूर्वी रिंग रोड प्रोजेक्ट और इंदौर मनमानड़ रेल लाइन के विरोध में किसानों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान तेज गर्मी की वजह से एक बुजुर्ग किसान को घबराहट होने लगी और वो वहीं लेट गए। इस पर वहां मौजूद सरकारी कर्मचारी […]