महर्षि विद्या मंदिर-1 में किया गया महर्षि क्षेत्रीय सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

DR. SUMIT SENDRAM

जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर के महर्षि विद्या मंदिर-1 में 12 अगस्त 2025 से 14 अगस्त 2025 तक तीन दिवसीय “महर्षि क्षेत्रीय सांस्कृतिक सम्मेलन” (महर्षि रीजनल कल्चरल मीट) का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
सम्मेलन के प्रथम दिवस का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गुरु पूजन के साथ हुआ।
इस अवसर पर वरिष्ठ अतिथि के रूप में सीपीआर के निदेशक वीआर खरे तथा मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जीवन बीमा निगम में कार्यरत एवं रोटरी क्लब, जबलपुर की निदेशक मंडल सदस्य मिताली बैनर्जी उपस्थित रहीं।
निर्णायक मंडल में लोक एवं शास्त्रीय नृत्य की विशिष्ट विदुषी तथा संगीत व नृत्य शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी डॉ. उपासना उपाध्याय तथा प्रतिष्ठित कथक नृत्यांगना एवं समश्रुति नृत्य एवं कला अकादमी, जबलपुर की संस्थापिका गरिमा पटवा सम्मिलित रहीं।
इस सम्मेलन में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा आदि प्रांतों के 45 विद्यालयों की शाखाओं से 500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विद्यालय के प्राचार्य राजेश नरूला ने मुख्य अतिथि एवं निर्णायक मंडल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम का आरंभ गणेश वंदना पर आधारित स्वागत नृत्य से हुआ। इसके पश्चात वरिष्ठ एवं कनिष्ठ समूह नृत्य, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ एकल नृत्य, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ विज्ञान प्रदर्शनी तथा गणित प्रदर्शनी के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रथम दिवस के अंत में विद्यालय के प्राचार्य राजेश नरूला ने सभी अतिथियों, निर्णायकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

 

Next Post

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने लगाए आरोप

जबलपुर। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। जबलपुर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कई मुद्दे उठाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आयोग ने 8 तारीख को पत्र जारी कर 12 तारीख तक बीएलए की सूची मांगी। जबलपुर लोकसभा […]