नर्मदांचल विद्यापीठ में मनाया गया विज्ञान दिवस का कार्यक्रम

शहपुरा(डिंडोरी)। नर्मदांचल विद्यापीठ विद्यालय बरगांव में महान वैज्ञानिक एवं नोबेल पुरस्कार विजेता डॉक्टर सी वी रमन की स्मृति में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में उत्साह पूर्व शिक्षा लेते हुए विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडल एवं पोस्टर तैयार कर वैज्ञानिक गतिविधियों एवं उनके महत्व को समझाया। इनमें वैज्ञानिक तथ्यों जैसे प्रकाश संश्लेषण जल चक्र प्रदूषण की रोकथाम अंतरिक्ष में विज्ञान भारत की उपलब्धियां घरों में दैनिक उपयोग की वस्तुओं मनुष्य के शरीर के विभिन्न तंत्र वैकल्पिक ऊर्जा के स्रोत एवं उनका उपयोग आदि अनेक विषयों को समझाया गया।
विद्यार्थियों को डॉ. सीवी रमन प्रभाव के विषय में प्रकाश डाला विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में वैज्ञानिक साहित्य का महत्व और राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की इस वर्ष की थीम विकसित भारत के लिए स्वदेशी प्रौद्योगिकी को समझाते हुए आत्मनिर्भर भारत बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अतिथि डॉ. ओमप्रकाश साहू प्राध्यापक शासकीय मॉडल कॉलेज से पुराने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने तथा अधिक से अधिक संख्या में विज्ञान विषय से जोड़ने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर नर्मदांचल विद्यापीठ विद्यालय के शिक्षक तृप्ति चंदेल भावना साहू शीतलाम पटेल पूनम श्रीवास पूजा कुमारी सचिन इत्यादि शिक्षकों की उपस्थिति रही।

 

Next Post

करौंदी में श्रीमद्भागवत पुराण साप्ताहिक कथा का चल रहा आयोजन

डिण्डौरी। जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करौंदी में श्रीमद्भागवत पुराण कथा का आयोजन चल रहा है। कथा का आयोजन करौंदी निवासी सेवानिवृत शिक्षक भीमशंकर साहू व उनकी धर्मपत्नी ममता साहू कथा के मुख्य यजमान हैं। यहां श्रीधाम वृन्दावन से पधारे पौराणिक पंडित ध्रुव जी महाराज के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण […]