1 और 2 फरवरी को बारिश का अलर्ट, एक बार फिर गिरा पारा, प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में जारी जबरदस्त बर्फबारी से शुरु हुई बर्फीली हवाओं ने प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में एक बार फिर से कड़ाके की ठंड दौर शुरु कर दिया है। यही वजह है कि, बीती रात प्रदेश में सबसे कम 03 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया। यहां शीतलहर का प्रभाव भी देखने को मिला। जबकि, अन्य़ जिलों में भी तापमान में तेज गिरावट दर्ज हुई है।
वहीं, प्रदेश के 19 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज हुआ। जबकि, दमोह, नौगांव, रीवा एवं टीकमगढ़ में ठंड का आलम रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार रात से मौसम का मिजाज बदल सकता है। बादल छाने से रविवार से कहीं-कही हल्की बारिश भी हो सकती है। बारिश का सिलसिला रविवार 01 फरवरी और सोमवार 02 फरवरी को जारी रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर असम पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के उत्तर-पूर्वी भाग पर चक्रवात के रूप में सक्रीय है। उत्तर-पश्चिम भारत पर 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर लगभग 200 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। 02 फरवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमोत्तर भारत को प्रभावित करने की भी संभावना है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजय शुक्ला ने बताया कि ईरान के पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार से बादल छाने लगेंगे। इससे कड़ाके की ठंड से राहत मिल सकती है। साथ ही रविवार-सोमवार को प्रदेश के अधिकतर शहरों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

 

Next Post

भागीरथपुरा में दूषित पानी मामले में मौतों का आंकड़ा 32 पहुंचा, महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

इंदौर। महानगर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से फैलने वाली बीमारी ने एक और जान ले ली। एक माह से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती अनिता कुशवाह (65) की रविवार रात बाम्बे हास्पिटल में मौत हो गई। वही, इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या 32 हो […]