इंदौर में पुलिस और वकीलों के बीच विवाद के बाद हाईकोर्ट और जिला अदालत के बाहर पुलिस बल बलवा सामग्री के साथ तैनात

DR. SUMIT SENDRAM

इंदौर। महानगर में पुलिस और वकीलों के बीच हुए विवाद को लेकर सोमवार को हाईकोर्ट और जिला अदालत के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
इस बात के आसार थे कि सोमवार को वकील यहां पर प्रदर्शन कर सकते हैं। पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आज इंदौर अभिभाषक संघ की बैठक भी रखी गई।
बता दे कि पुलिस-वकील विवाद में रविवार रात नया मोड़ आ गया। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने हाई कोर्ट तिराहे पर हुए प्रदर्शन से खुद को अलग कर लिया है।
बार के अध्यक्ष रितेश इनानी ने कहा कि इस प्रदर्शन में बार की कोई भूमिका नहीं थी। प्रदर्शन का आह्वान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने नहीं किया था।
परदेशीपुरा थाने पर हुए प्रदर्शन के बाद तय हुआ था कि वकील के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो हाई कोर्ट बार एसोसिएशन और इंदौर अभिभाषक संघ मिलकर मामले को राज्य अधिवक्ता परिषद के समक्ष रखेंगे और सोमवार को आंदोलन की रणनीति पर चर्चा होगी।
इसके बाद इंदौर अभिभाषक संघ और हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारी रवाना हो गए। इस बीच कुछ वकीलों ने भीड़ से हाई कोर्ट तिराहे पर जमा होने का आह्वान किया। वकील हाई कोर्ट तिराहा पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे।
हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के खुद को हाई कोर्ट तिराहे पर हुए प्रदर्शन से अलग करने के बाद प्रदर्शनकारियों की परेशानी बढ़ गई है।
इनानी ने कहा कि मैं प्रदर्शन के दौरान सिर्फ इसलिए हाई कोर्ट तिराहे पर खड़ा रहा ताकि किसी अप्रिय स्थिति को टाला जा सके।
उधर, अभिभाषक संघ की बैठक की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और रविवार देर रात बैठक की गई। बैठक में तय हुआ कि वकीलों द्वारा प्रदर्शन या अभद्रता करने पर सख्ती से निपटा जाएगा। सभी अधिकारियों को बलवा सामग्री के साथ बुलाकर सुरक्षा में तैनात गया।

 

Next Post

लम्हेटाघाट में डूबे जूनियर डॉक्टर का शव घटनास्थल से 500 मीटर दूर पत्थरों पर फंसा मिला

जबलपुर। लम्हेटाघाट में डूबे जूनियर डॉक्टर निखिल का शव सोमवार को चौथे दिन घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर पत्थरों के बीच फंसा हुआ मिला। हादसा होली के दिन हुआ था। बता दे कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में पैथोलॉजी के द्वितीय वर्ष के छात्र डॉ. निखिल होली […]