रॉड और गोली मार कर की गई 4 लोगों की हत्या, छह गिरफ्तार, सेप्टिक टैंक में मिले चार शव प्रकरण में पुलिस ने किया खुलासा

सिंगरौली। पुलिस ने एक चार लोगों की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दे कि चार जनवरी को सेप्टिक टैंक में चार शव मिलने की घटना ने जिले को हिला दिया था।
सिंगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम बडोखर में सुरेश कुमार प्रजापति के मकान के पीछे ये सेप्टिक टैंक मौजूद है। जांच के दौरान मृतकों के शरीर पर गंभीर चोट और गनशॉट के निशान मिले थे।
शव मिलने पर मौके पर बरगवां थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा और उनकी टीम पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद सभी मृतकों की पहचान हुई। सभी नए साल की पार्टी मनाने घर से निकले थे।
पुलिस ने करण साहू (32) निवासी बढ़ौना, जिला सीधी, पप्पू उर्फ जोगिंदर महतो (33) निवासी रामगढ़, झारखंड, राकेश सिंह उर्फ सोनू (24) निवासी मड़वास जिला सीधी एवं सुरेश प्रजापति निवासी लक्ष्मी मार्केट, जयंत की शिनाख्त की।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राजा रावत और मृतक जोगिंदर महतो के बीच पुरानी रंजिश थी। राजा रावत और उसके साथियों ने पिस्टल और रॉड से वार कर इन चारों की हत्या की।
पुलिस ने आरोपी राजा रावत, बुद्धसेन साकेत, हरिश्चंद्र साकेत उर्फ शुभम, रोहित साकेत, नीरज साकेत एवं एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक खाली मैग्जीन बरामद की गई।
रीवा जोन के प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक साकेत प्रकाश पांडेय और पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने मामले का खुलासा किया। वही, डॉग स्क्वाड, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ और साइबर सेल की मदद से साक्ष्य जुटाए गए।

 

Next Post

कोहरे के कारण पेड़ से टकराकर पलटा ट्रैक्टर, ट्रैक्टर में दबने से ड्राइवर की मौत

भिंड। जिले के ऊमरी थाना अंतर्गत सुखवासी का पुरा घाट की तरफ जा रहा ट्रैक्टर कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से ड्राइवर की मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब चार बजे की है। जानकारी […]