फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर बरगी पुलिस की दबिश, फड़बाज मुकेश खत्री सहित 25 जुआरी गिरफ्तार, नगद 5 लाख 72 हजार 210 रूपये एवं 25 मोबाईल तथा 6 चार पहिया वाहन जब्त, सीएसपी सुनील नेमा ने बड़ी कार्यवाही को दिया अंजाम

जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके खिलाफ कार्यवाही के लिए आदेशित किया गया है।
जिसके बाद अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सोनाली दुबे के मार्ग दर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक (बरगी) सुनील नेमा के नेतृत्व में बरगी पुलिस ने फार्म हाउस में दबिश देते हुए फड़बाज सहित 25 जुआरियो को रंगेहाथ जुआ खेलते हुये पकडने की कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस ने मौके से 5 लाख 72 हजार 210 रूपये जब्त किये गये है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार – शनिवार की दरमियानी रात नगर पुलिस अधीक्षक (बरगी) सुनील नेमा को मुखबिर से सूचना मिली कि बरगी अंतर्गत नर्मदा के तटीय क्षेत्र ग्राम खिरहनी स्थित गोटिया फार्म हाउस में बने मकान में मदनमहल निवासी मुकेश खत्री नाल काटते हुये जुआ खिला रहा है। सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक (बरगी)सुनील नेमा के नेतृत्व में थाना प्रभारी बरगी एवं बरगी नगर पुलिस चौकी की टीम गठित कर ग्राम खिरहनी स्थित गोटिया फार्म हाउस में घेराबंदी कर दबिश दी गई।
पुलिस टीम को गोटिया फार्म हाउस में बने कमरे में मदनमहल निवासी मुकेश खत्री 24 व्यक्तियों को दरी पर बैठाकर ताश पत्तों पर रूपये पैसों की हारजीत का दाव लगवाकर जुआ खिलवाते हुये मिला।
पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी जुआरियो को गिरफ्तार कर लिया।
जुआरिओ से नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम क्रमशः अजय सिंह उर्फ शैकी निवासी छोटी ओमती बेलबाग, अनिमेश उर्फ अमित नामदेव निवासी गंजीपुरा लार्डगंज, तनुज गुप्ता निवासी कचनार सिटी माड़ोताल, नितिन चौरसिया निवासी छोटी ओमती बेलबाग, सूरज उर्फ पिन्टू सोनकर निवासी बड़ी ओमती, कुलदीप सोनकर निवासी ओमती, प्रिंस जैन निवासी सराफा कोतवाली, गोविन्द ठाकुर निवासी आमनपुर मदनमहल, धीरेन्द्र गुप्ता निवासी गढ़ा फाटक लार्डगंज, पियूष सोनकर निवासी बड़ी ओमती, अवल उर्फ निक्कू सोनकर निवासी बड़ी ओमती, विपिन डांगे निवासी छोटी ओमती, अखिल सोनकर निवासी घमापुर चौक बेलबाग, जगदीश उर्फ जग्गू निवासी धनवंतरीनगर संजीवनीनगर, राबिल उर्फ गोलू जैन निवासी विजयनगर, पवन बेन निवासी फूटाताल हनुमानताल, शेख अफजल निवासी गोरखपुर गुरूद्वारा के पास, अभिषेक निवासी विजयनगर, सौरभ ताम्रकार निवासी राजा रसगुल्ला कोतवाली, बैजेन्द्र यादव निवासी छोटी ओमती, रोशन बेन निवासी मोहास थाना बरगी, मनीष जीवनानी निवासी प्रेमनगर हनुमानताल, अभय सिंह ठाकुर निवासी छोटीओमती, राबिल जैन निवासी सराफा कोतवाली बताये।
जुआरियों के पास एवं फड़ से 5 लाख 7 हजार 210 रूपये एवं जुआ खिला रहे मुकेश खत्री (33) निवासी दशमेश द्वार मदममहल चौक के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक के थैला मे रखी नाल की वसूली रकम 65 हजार रूपये बरामद किये गए।
पुलिस द्वारा इस कुल 5 लाख 72 हजार 210 रूपये, 2 नई ताश की गड्डी, 2 दरियां, 25 मोबाइल फोन सेल्टोस कार क्रमांक एमपी 20 जेड ए 3978, हुण्डई आई 20 क्रमांक एमपी 20 सीके 9281, हुण्डई क्रेटा क्रमांक एमपी 20 सीएच 1410 , महिन्द्रा एक्सयूव्ही 700 क्रमांक एमपी 20 जेड एक 6200, महिन्द्रा स्कार्पियो एमपी 20 सीएफ 8577 एवं मारूती सुजुकी स्विफ्ट क्रमांक एमपी 20 जेड ई 5996 जब्त करते हुये धारा 3/4 जुआ एक्ट के तहत कार्यावाही की गई।
नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री सुनील नेमा के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में बरगी थाना प्रभारी कमलेश चौरिया, सहा. उप निरीक्षक भैयालाल वर्मा, आरक्षक विपुल, अभिषेक कौरव, संजू जंघेला, सुखदेव अहाके, मयंक, दुर्गेश, अजय, रवि शर्मा, विशाल श्रीवास्तव, उमाशंकर डेहरिया, मयंक चौरसिया, दुर्गेश, चंद्रशेखर हरदहा, दारा सिंह एवं सैनिक जयराज की सराहनीय भूमिका रही।

 

Next Post

उज्जैन व बुरहानपुर में भी अब हो सकेगा अंग प्रत्यारोपण, अस्पतालों को मिली अनुमति, अब तक इंदौर, भोपाल जैसे बड़े शहरों में थी सुविधा

उज्जैन। इंदौर। मध्य प्रदेश की जनता को अंग प्रत्यारोपण यानी ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए भोपाल, इंदौर जैसे बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता था, लेकिन अब छोटे जिलों में भी यह सुविधा प्रारम्भ होने जा रही है। इन जिलों में अंगदान के बाद प्रत्यारोपण हो सकेगा। जानकारी के मुताबिक […]