ग्वालियर-मुरैना सीमा पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, गिट्टी से लदे ट्रक के ड्राइवर की जलकर हुई मौत

DR. SUMIT SENDRAM

मुरैना। जिले के रिठौरा थाना अंतर्गत ग्वालियर-मुरैना बॉर्डर पर मंगलवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई।
ट्रक ग्वालियर के बिलौआ से गिट्टी भरकर आगरा की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई।
टक्कर के तुरंत बाद गिट्टी से भरे ट्रक में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को सीट से हिलने तक का मौका नहीं मिला और वह ट्रक के अंदर ही जिंदा जल गया।
घटना मंगलवार सुबह लगभग 4 बजे लक्ष्मणगढ़ पुल के पास हुई।
सूचना मिलते ही ग्वालियर के महाराजपुरा थाना व मुरैना के रिठौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था।
पुलिस के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि गिट्टी से भरे ट्रक में आग लग गई। टक्कर लगने के बाद आग इतनी तेजी से भड़की की ट्रक चालक को अपनी सीट से हिलने तक का मौका ना मिला और वह जिंदा ही चल गया।
मृतक की पहचान राजस्थान के धौलपुर जिले के सैफऊ निवासी राघवेन्द्र शर्मा के रूप में हुई है। ट्रक धौलपुर के ट्रांसपोर्टर रविन्द्र चौधरी का बताया जा रहा है।
सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात राघवेन्द्र ट्रक नंबर आरजे-11-जीबी-5263 से बिलौआ खदान से गिट्टी भरकर आगरा के लिए निकला था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

 

Next Post

नौरोजाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 126 लीटर अवैध शराब किया जब्त, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

उमरिया। जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 126 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग 75,000 रुपये बताई जा रही है। मुखबिर से […]