दो बाइक की आमने-सामने भिडंत में पिता-पुत्र सहित तीन की मौत, दो घायल

बैतूल। जिले के भैंसदेही थानांतर्गत कुकरू-खामला मार्ग पर लहास गांव के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
दो तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतकों में एक तीन साल का बालक भी शामिल है।
घायलों को भैंसदेही के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
भैंसदेही थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बासनेर के रविंद्र कास्देकर (28) अपने तीन वर्ष के पुत्र प्रियांशु कास्देकर और छोटू कास्देकर के साथ बाइक से बासनेर जा रहे थे। सामने से आ रही बाइक पर सुरेश गन्नू बारस्कर (30) निवासी हरिमऊ और मंगल काशीराम आ रहे थे। लहास गांव के पास रास्ते में अचानक दोनों बाइक्स की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार रविंद्र कास्देकर और उनके बेटे प्रियांशु की मौत हो गई, जबिक दूसरी बाइक पर सवार सुरेश भी गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही दम तोड़ दिया। मंगल और छोटू बुरी तरह घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर घायलों को डायल 100 से उपचार के लिए भैंसदेही के अस्पताल में लाकर भर्ती किया गया है।

 

Next Post

डॉलर के भाव बढ़ने से सोने-चांदी में निवेशकों की बढ़ी बिक्री, सोने-चांदी के घटे भाव

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर का भाव मजबूत होने के साथ ही यूएस बांड यील्ड में थोड़ी तेजी आने के कारण निवेशकों की सोने और चांदी में मुनाफावसूली की बिकवाली देखने को मिली है। इसके चलते अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में गिरावट दर्ज की गई। कामेक्स पर सोना 11 डॉलर […]