इंदौर। महानगर के लसूडिया क्षेत्र में एमआर 11 के पास मंगलवार दोपहर एक बजे चाकलेट फैक्ट्री में भीषण आगजनी की घटना हो गई।
सूचना के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर दो घंटे बाद काबू पा लिया गया।
जिस बिल्डिंग में आग लगी थी वह पूरी तरह से गिर गई है। जिस बिल्डिंग में फैक्ट्री संचालित थी उसे दिवालीय घोषित किया जा चुका था।
लसूडिया थाना प्रभारी तारेश सोनी के मुताबिक लसूडिया मोरी के पास केमको चाकलेट फैक्ट्री में कर्मचारियों ने करीब 1 बजे आग लगने की सूचना दी थी। इसके बाद दमकल को भी सूचित किया था। आग के चलते किसी तरह की जनहानि तो नहीं हुई है। आग फैक्ट्री के पीछे के हिस्से में लगी थी। आग के कारण फैक्ट्री में काम कर रहे 3 कर्मचारी घायल हुए हैं। आग के बाद हुए विस्फोट से बिल्डिंग गिरी है। बिल्डिंग मालिक के अनुसार 35 करोड का नुकसान होना बताया जा रहा है।


