बाघिन ने वनकर्मी ड्राइवर पर किया हमला, एक महिला को मारने के साथ 3 लोगों को कर चुकी है घायल

उमरिया। जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर रेंज में ग्राम कुशमहा-कोठिया के बीच सक्रिय बाघिन ने सोमवार की सुबह वन विभाग के गश्तीदल में शामिल वाहन ड्राइवर पर हमला कर दिया।
घटना में ड्राइवर राम सुहावन चौधरी घायल हो गया है।
बाघिन के हमले में राम सुहावन के गर्दन, चेहरे और शरीर के दूसरे हिस्सों में भी चोट आई है।
बताया गया है कि एक महिला को मौत के घाट उतारने और तीन लोगों पर हमला करने वाली बाघिन का रेस्क्यू करने के लिए टीम जंगल में गश्त कर रही थी।
इसी दौरान टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम के ऊपर बाघिन ने अचानक हमला कर दिया। जिसमें वरिष्ठ वाहन चालक राम सुहावन चौधरी गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद रेस्क्यू टीम प्रभारी ने तत्काल अपने वाहन से जिला अस्पताल उमरिया भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कटनी रेफर कर दिया गया।
बता दे कि इस बाघिन ने अप्रैल की शुरुआत में एक महिला को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद 22 अप्रैल को एक दिन में दो ग्रामीणों को भी घायल कर दिया था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा पनपथा बैरियल के सामने सड़क भी जाम किया जा चुका हैं।
सबसे बड़ी बात तो यह है कि वनकर्मी वाहन चालक के गम्भीर रूप से घायल होने के बाद रेस्क्यू टीम प्रभारी को छोड़ कर पूरे टाइगर रिजर्व का स्टाफ दूरी बनाए हुए है। बाघिन के यहां सक्रिय होने के कारण ग्रामीणों में भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
पतौर रेंजर एवं रेस्क्यू टीम प्रभारी अर्पित मैराल ने बताया कि हम लोग अपनी टीम के साथ लगातार तीन दिन से बाघिन की निगरानी कर रहे है।
दरअसल वन अमला बाघिन को रेस्क्यू कर बाड़े में रखना चाह रहा है। बाघिन का रेस्क्यू होने से ग्रामीणों को उस बाघिन से राहत मिल सकेगी। जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह से पतौर रेंज के पनपथा बीट अंतर्गत कक्ष क्रमांक आर एफ 428 में पैदल सामूहिक गश्त कर उसके रेस्क्यू की तैयारी चल रही थी।
इसी दौरान अचानक बाघिन ने गश्ती टीम के सदस्य राम सुहावन चौधरी पर हमला कर दिया। जिसके बाद टीम के अन्य सदस्यो ने उन्हें बचाया और तत्काल वाहन से जिला अस्पताल भेजा। जहां से घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद कटनी भेजा गया है।
वही, घटना स्थल पर अभी भी हाथियों से बाघिन की निगरानी की जा रही है।

 

Next Post

पाकिस्तान के खिलाफ इंदौर की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन, सड़कों पर लिखा गया आतंकवादी पाकिस्तान मुर्दाबाद

इंदौर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के प्रति लोगों का आक्रोश निरंतर बढ़ता जा रहा है। इंदौर शहर में राजवाड़ा सहित तीन मुख्य मार्गों पर लोगों ने पाकिस्तान का झंडा बनाया और इसके साथ लिखा कि आतंकवादी पाकिस्तान मुर्दाबाद। वही, सड़क पर बना पाकिस्तान का […]