सीधी। शिवसेना इकाई द्वारा जिला अस्पताल की दुर्दशा तथा लगातार हो रही मौत का विरोध करते हुए पीड़ित परिवार को लेकर जिला अस्पताल में सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव किया।
जिला अस्पताल के मुख्य द्वार में से शिवसेना ने धरना देते हुए विरोध दर्ज कर राज्यपाल के नाम आठ बिंदुओं पर गोपद बनास तहसीलदार को सौपा।
ज्ञापन में शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने प्रमुख बिंदुओं का उल्लेख किया जिसमे…
गर्भवती महिला गुड़िया प्रजापति निवासी वार्ड क्रमांक 14 घटना दिनांक 28/11/24 को प्रसव उपरांत फर्श पर बच्चे के गिरने से मृत्यु पर कड़ी जांच कार्यवाही की मांग।
जिला अस्पताल में चिकित्सकों के अभाव में मृत्यु का शिकार होती जनता निजी क्लीनिक व प्राइवेट हॉस्पिटलों में व्यापार करने में मदमस्त ड्यूटी निभाने में असक्षम कड़ी कार्यवाही की मांग।
पैरामेडिकल नर्स पीड़ित मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाली नर्सों पर कार्यवाही की मांग।
जिला हॉस्पिटल स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की जर्जर स्थिति को तत्काल सुधार जाए।
40 चिकित्सकों की भर्ती में अभी भी 30 चिकित्सकों की भर्ती जिला अस्पताल में नहीं है, जिनकी भर्ती अति आवश्यक।
मेडिकल डॉक्टर का जिले में अभाव है जिसकी नियुक्ति जरूरी।
मरीज को मिलने वाला दूषित भोजन की नियमित जांच हो एवं शुद्ध भोजन मरीजों को उपलब्ध कराया जाए।
प्रसव उपरांत दी जाने वाली मातृत्व वंदन योजना दिलवाई जाय, जो इस बीच नहीं मिल रहा।
शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने इन आठ बिंदुओं पर ज्ञापन पत्र सौंपते हुए जिला हॉस्पिटल मुख्य द्वार पर धरना देते हुए मांग रखी कि समय रहते कार्यवाही नहीं हुई तो अगली बार मुख्य स्वस्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तालाबंदी होगा।
इस दौरान शिव सेना के युवा सेवा प्रदेश मंत्री धीरज पटेल, संभाग उपाध्यक्ष प्रदीप विश्वकर्मा, संभाग संयोजक संत कुमार केवट, जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल उर्फ भोले, जिला मंत्री सुनील रावत, नगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान उर्फ मुन्ना, नगर उपाध्यक्ष मोनू मिश्रा, नगर संयोजक राजन मिश्रा, युवा कोषाध्यक्ष लाल वर्मा, युवा उपाध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा, बालेंद्र द्विवेदी, सपन लखेरा, अमित शुक्ला, रामकुमार विश्वकर्मा, आनंद साहू, लालतू रावत, हीरा यादव, गोपाल डांडिया सहित सैकड़ो महिला कार्यकर्ता एवं पीड़ित परिवार मौजूद रहा।

