सीधी। कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।
कमलेश्वर पटेल ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए निष्पक्ष मतदान करने के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से मतदाताओं का आभार व्यक्त किया हैं।
निष्पक्ष मतदान के लिए सभी शासकीय कर्मचारियों-अधिकारियों, पुलिस बल, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों ने शासन प्रशासन और निर्वाचन तंत्र को जो सहयोग दिया है, उसके लिए कमलेश्वर पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि व्यक्ति या पार्टी की जीत से जरुरी है निष्पक्ष रूप से लोकतंत्र की जीत हो। लोकतंत्र और संविधान का बचे रहना जरूरी है। उन्होंने बुजुर्ग मतदाताओं का भी आभार किया है जिन्होंने लोकतंत्र के महायज्ञ में भाग लिया।
उन्होंने युवा मतदाताओं का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया जिन्होंने राष्ट्रीय मुद्दों को समझते हुए अपना मतदान किया।


