हार्ट रिसर्च एसोसिएशन के द्वारा आईएमए के तत्वाधान में मेडिको लीगल कॉन्फ्रेंस का आयोजन

जबलपुर। आईएमए हॉल राइट टाउन में मेडिको लीगल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।
कॉन्फ्रेंस में नई दिल्ली से आए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एड. पंकज मोंगा एवं वरिष्ठ मेडिको लीगल एक्सपर्ट कर्नल विनीत जायसवाल ने शिरकत की।
इस दौरान मेडिको लीगल एक्सपर्ट कर्नल विनीत जायसवाल ने आईएमए सदस्यों को बताया कि कैसे वे बेहतर तरीके से कानूनी दृष्टिकोण को अपनाकर अपनी मेडिकल प्रैक्टिस कर सकते हैं। साथ ही आने वाली समस्याओं से बच सकते हैं।
हार्ट रिसर्च एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं जबलपुर के विख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्पराज पटेल ने बताया कि इस कांफ्रेंस का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा चिकित्सकों को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराना है, ताकि वह अपनी दैनिक मेडिकल प्रेक्टिस को बिना किसी डर के कर सकें।

 

Next Post

लोडेड पिस्तौल लिए घूम रहे हत्या के आरोपी को पुलिस ने आधारताल में घेराबंदी कर पकड़ा

जबलपुर। पुलिस ने हत्या के आरोप में फरार चल आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा लिया। आरोपी के कब्जे से लोडेड पिस्टल बरामद की गई है। आरोपी कुंडम में हत्या कर 2 साल से फरार चल रहा था। जिस पर 7 हजार रूपए इनाम भी घोषित किया गया था। अधारताल पुलिस […]