महानद्दा स्थित जय श्री टिंबर में वन विभाग ने की कार्रवाई, टिंबर संचालक पर प्रकरण दर्ज

जबलपुर। जंगलों से चोरी छिपे कीमती लकड़ियों की तस्करी के मामले लगातार प्रकाश में आ रही है।
इसी कड़ी में वन विभाग की टीम ने सोमवार की देर रात महानद्दा मदनमहल स्थित जय श्री टिंबर में पिकअप वाहन में अवैध तरीके से भरकर लाई गई सागौन की लकड़ियां जब्त की है।
सागौन की लकड़ी टिंबर में आरा मशीन में काटने के लिए लाई थी गई थी। लिहाजा वन विभाग की टीम ने आरा मशीन सील कर दी। जब्त सागौन की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है।
वहीं, टिंबर मालिक के खिलाफ वन विभाग की धारों के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
जबलपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी अपूर्व प्रखर शर्मा ने बताया कि सोमवार की देर रात डिप्टी रेंजर दशरथ सिंह एवं उत्कर्ष मिश्रा द्वारा महानद्दा क्षेत्र में रात्रि भ्रमण किया जा रहा था। उक्त दोनों वन अधिकारियों को क्षेत्र रात्रि में आरा मशीन चलने की आवाज सुनाई दी। प्रावधान के अनुसार सूर्यास्त के बाद आरा मशीन नहीं चलाई जा सकती। इसकी सूचना मिलते ही वे भी मौके पर पहुंच गए। तुरंत ही इसकी सूचना मुख्य वन संरक्षक कमल अरोड़ा एवं वन मंडल अधिकारी ऋषि मिश्रा को दी गई।
वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर दल-बल सहित महानद्दा स्थित मेसर्स जयश्री टिंबर की घेराबंदी कर दबिश दी गई। जांच के दौरान पाया गया कि एक पिकअप वाहन एमपी 20 जीए 4727 में अवैध सागौन के लट्ठे एवं बल्लियां ढोकर लाई गई थी, वहीं परिसर में आरा मशीन चलते पाई गई।
वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि जय श्री टिंबर के मलिक हरिभाई पटेल द्वारा रात्रि में अवैध सागौन की कटाई की जा रही थी जो मध्य प्रदेश काष्ठ चिरान अधिनियम 1984 की धाराओं के तहत दंडनीय अपराध है। लिहाजा टिंबर मालिक पर के विरूद्ध पृथक से प्रकरण दर्ज किया गया है। आरा मशीन परिसर अवैध कटाई करने लाई गई सागौन की लकड़ी पिकअप सहित जब्त कर ली गई। सागौन की कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी जा रही है। वन विभाग द्वारा आरा मशीन सील कर दी गई है। जबकि पिकअप वाहन चालक भागने में कामयाब रहा।
कार्यवाही में वन रक्षक रोहित पासी, प्राची शर्मा, हेमवती पत्ता, मनीराम यादव मौजूद रहे।

 

Next Post

अभी तो बहुत सारे कांग्रेसी भाजपा में आने के लिए कतार में - कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर। नगर निगम के कार्यक्रम में पहुचे प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अभी और भी कांग्रेसी भारतीय जनता पार्टी में आने के लिए कतार में हैं। उन्होंने मीडिया से कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी इस समय देश जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। वहीं […]