सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री की शपथ, पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा का राज, दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टूडू, निषिथ प्रमाणिक बने मंत्री

कोलकाता। वार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ सुवेंदु अधिकारी भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बन गए। सुवेंदु ने बांग्ला भाषा में ईश्वर के नाम की शपथ ली। शपथ के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री को झुककर प्रणाम किया।
वही, सुवेंदु के साथ 5 और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें, दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टूडू और निषिथ प्रमाणिक शामिल रहे।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मिथुन चक्रवर्ती सहित कई दिग्गज मौजूद रहे।
पीएम मोदी रोड शो करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे, मंच पर रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धाजंलि दी।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के सबसे वरिष्ठ 98 वर्षीय कार्यकर्ता माखनलाल सरकार के पास गए, उन्हें शॉल ओढ़ाया और पैर छुए।
शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से घुटनों के बल झुककर बंगाल की जनता को प्रणाम किया।