न कोई कॉल न कोई ओटीपी फिर भी पटवारी के खाते से उड़े 2.93 लाख रूपये, तीन बार में ट्रांसफर की गई जीपीएफ की राशि

रतलाम। शहर में साइबर ठगों ने एक पटवारी के बैंक खाते से बिना किसी ओटीपी एवं बिना किसी कॉल के 2.93 लाख रुपए निकाल लिए।
शहर के काटजू नगर निवासी पटवारी अशोक योगी के एसबीआई खाते से 27 से 29 अप्रैल के बीच 03 अलग-अलग ट्रांजैक्शन में यह राशि ट्रांसफर की गई है।
जब उन्होंने अपना बैंक बैलेंस चेक किया, तब उन्हें इस पूरी ठगी की जानकारी मिली।
ठगी के शिकार पटवारी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने किसी से न तो ओटीपी साझा किया था और न ही किसी को अपनी बैंक डिटेल दी थी। उन्होंने मार्च महीने में पारिवारिक जरूरतों के लिए जीपीएफ से 5 लाख रुपए निकालकर इस खाते में जमा किए थे।
शिकायत मिलने के बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
साइबर एक्सपर्ट के अनुसार इस तरह की ठगी मोबाइल हैकिंग या रिमोट एक्सेस के जरिए की जाती है। किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने से ठगों को मोबाइल का कंट्रोल मिल जाता है और फिर वे आसानी से रकम उड़ा लेते हैं।
पुलिस अब साइबर सेल की मदद से उन खातों और माध्यमों की तकनीकी जानकारी जुटा रही है, जिनमें ठगी की यह रकम ट्रांसफर की गई है।

 

Next Post

40 डिग्री तापमान और तपन के बीच जप कर रहे संत, चारों ओर धड़कते करो के बीच धूनी रमाकर कठोर तपस्या कर रहे संत

उज्जैन। भले ही अभी सिंहस्थ कुंभ में दो वर्षो का समय बाकी हो, लेकिन धर्मनगरी उज्जैन में अभी से कुंभ जैसा माहौल दिखाई देने लगा है। प्रसिद्ध संत टाटम्बरी सरकार (श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर रामदास जी त्यागी) अपने करीब 20 संतों के साथ उज्जैन पहुंचे हैं। संत तपती गर्मी के बीच […]