पनागर में भूरा ज्वैलर्स के संचालक के साथ हुई लूट की घटना का जबलपुर पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

DR. SUMIT SENDRAM

जबलपुर। जिले के पनागर थाना क्षेत्र में 16 दिसंबर को भूरा ज्वैलर्स के संचालक के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों की धर पकड़ के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।
सोमवार को पुलिस के द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।
पत्रकारवार्ता में पुलिस द्वारा बताया गया कि पुलिस की एक टीम उत्तर प्रदेश गई हुई थी, जहां एक संदेही दीपक त्रिपाठी मिला। उससे पूछताछ की गई और आरोपी को पनागर लाया गया।
इस के बाद एक टीम महाराष्ट्र के नागपुर गई जहां से गोविंद पांडे को हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की गई।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि लूट की घटना में 6 आरोपी शामिल थे, जिसमें सत्येंद्र तिवारी, रवि पासी, वीरेंद्र यादव और रंजीत यादव लूट की घटना में शामिल थे।
पुलिस ने बताया कि दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं एक आरोपी वीरेंद्र यादव ने 23 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में किसी दूसरे अपराध में सरेंडर किया है जिसे पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी,
पुलिस ने पकड़े गए इन दोनों आरोपियों से डेढ़ सौ ग्राम सोना साढ़े तीन किलो चांदी और एक लाख रूपये नगद बरामद किए हैं।
बाकी के तीन आरोपी अभी भी फरार हैं जिनकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।

 

Next Post

भागीरथपुरा दूषित पानी मामले पर हाईकोर्ट सख्त, हाईकोर्ट ने कहा- साफ पानी जनता का हक, हादसे से शहर की छवि को पहुंचा नुकसान

इंदौर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने इंदौर शहर में दूषित पानी से हो रही मौतों और बीमारी के फैलते प्रकोप पर मंगलवार को कड़ा रुख अपनाया है। चार से पांच जनहित याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करते हुए कोर्ट ने प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट किया कि […]