इंदौर। महानगर के तिलक नगर थाना अंतर्गत पिपल्याहाना इलाके में एक युवक को गोली मारने की वारदात हुई है।
जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान आकाश उर्फ छोटे के रूप में हुई है, जिसे गोली लगी है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
वारदात की सूचना मिलते ही तिलक नगर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, वहीं पुलिस हमलावरों की तलाश और विवाद के कारणों का पता लगाने में जुटी है।


