जबलपुर। रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर द्वारा शारदा नवरात्रि के तृतीय दिन मां चंद्रघंटा के अवसर पर रंगारंग गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की संयोजिका क्लब की अध्यक्ष मिताली बनर्जी रहीं।
इस भव्य आयोजन का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद जी गिरि महाराज एवं महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने दीप प्रजवलन के साथ किया।
मुख्य अतिथियों में मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री संपतिया ऊइके, विधायक अशोक रोहाणी, विधायक अभिलाष पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष रत्नेश सोनकर, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, अपोलो अस्पताल के निदेशक डॉ. राजीव बड़ेरिया, शुभ मोटर्स के महेश केमतानी, सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा सराफ तथा पूर्व सांसद जयश्री बनर्जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस गरबा महोत्सव में लगभग 600 लोगों की उपस्थिति रही।
वही, करीब 200 प्रतिभागियों ने गरबा एवं डांडिया में भाग लेकर अत्यंत रंगारंग और आनंददायी प्रस्तुतियां दीं।
इसके अतिरिक्त विकलांग सेवा भारती के दिव्यांग बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से सभी को भावविभोर कर दिया।
इस दौरान 9 रोटरी क्लबों ने मिलकर भागीदारी निभाई।
रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर के सचिव रुपेश राय एवं गरबा चेयरमैन लोकेश चौबे, मोहित चटर्जी, एनके श्रीवास्तव एवं जय सचदेवा, स्टार क्लब से सरिता सिंह राजपूत, सनशाइन से वर्षा गायकवाड़ एवं शिखा पौराणिक, जबालिपुरम से मयंक अरोरा, ईस्ट से अंकिता तिवारी, वेस्ट से राजेश गुप्ता, संस्कारधानी से अरुण गुप्ता, असिस्टेंट गवर्नर अंकुर माहेश्वरी, हरीश रिज़वानी, सिटी कोऑर्डिनेटर दीप मुखर्जी, शिल्पा जैन, देवाशीष विश्वास (एलआईसी), कविता श्रीवास्तव, यामिनी चतुर्वेदी, संजय अरोरा (एसई सिटी सर्किल एमपीएसईबी), अमिताभ मुखर्जी, श्रीला मुखर्जी, सौम्या सक्सेना, राकेश शर्मा, मोहन शर्मा, सचिन प्रजापति, बबीता शिवहरे एवं अंजलि बर्मन आदि उपस्थित रहे।
निर्णायक मंडल में नीरजा बोधनकर, अर्पिता दुगवेकर एवं विष्णव नाथ शामिल रहे।
विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
संपूर्ण कार्यक्रम का कोरियोग्राफिक संचालन अमिता चटर्जी द्वारा किया गया।


