तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पति-पत्नी एवं बेटी को कुचला, मौके पर तीनों की मौत

DR. SUMIT SENDRAM

ग्वालियर। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी 18 वर्षीय बेटी को पीछे से कुचल दिया, जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।
हादसा गुरुवार दोपहर रतवाई बिजौली थाना क्षेत्र का है। परिवार जालौन (यूपी) का रहने वाला था।
बेहट एसडीओपी मनीष यादव के मुताबिक मृतकों की पहचान 45 वर्षीय किसान चंद्रपाल जाटव, 40 वर्षीय राजश्री जाटव, उनकी बेटी 18 वर्षीय अर्पिता जाटव के रूप में हुई है। गुरुवार को उनकी बेटी अर्पिता का जेईई (मेंस) का एग्जाम था। बिजौली के रतवाई में बीबीएम कॉलेज में परीक्षा का सेंटर था।
गुरुवार दोपहर चंद्रपाल, पत्नी राजश्री के साथ बाइक पर बेटी अर्पिता को पेपर दिलाने के लिए निकले। उन्होंने गिरवाई थाना में पदस्थ आरक्षक प्रदीप की बाइक ली थी। वह जल्दबाजी में रास्ता भटक गए और परीक्षा केन्द्र से 100 मीटर आगे निकल आए। इसके बाद किसी राहगीर से कॉलेज का एड्रेस पूछा और वापस लौटने लगे। जब वह थाने से 100 मीटर दूर थे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने लापरवाही पूर्वक उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही दंपती और उनकी बेटी सड़क पर गिरी और डंपर की चपेट में आने से तीनो की मौके पर ही मौत हो गई।

 

Next Post

हाईटेक लैब में होगी दूध-पनीर के शुद्धता की जांच, राज्य की पहली प्रयोगशाला जिसमे दुग्ध उत्पादों की हो सकेगी जाँच

भोपाल। दूध एवं डेयरी प्रोडक्ट्स की शुद्धता जांचने के लिए प्रदेश में पहली बार हाईटेक राज्य स्तरीय डेयरी परीक्षण प्रयोगशाला की स्थापना की जा रही है। केन्द्र सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट परियोजना द्वारा स्वीकृत यह लैब राज्य की पहली प्रयोगशाला होगी, जहां […]