एनडीआरएफ ने बचाव अभियान का किया मॉक ड्रिल, भूकंप के दौरान बचाव कार्यों का किया प्रदर्शन

DR. SUMIT SENDRAM

सीहोर। शहर शासकीय पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में सोमवार को एनडीआरएफ-11 की टीम ने एक प्रभावशाली मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान भूकंप की स्थिति में बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया।
मॉक ड्रिल में दिखाया गया कि कैसे भूकंप के कारण कलेक्टर कार्यालय की इमारत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
टीम ने मलबे में फंसे लोगों को निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं सक्रिय की गईं।
मॉक ड्रिल का नेतृत्व एनडीआरएफ-11 के कमांडर सिकंदर ने किया। कलेक्टर बालागुरू के. ने स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर कार्यवाही की निगरानी की।
इस दौरान प्रशासन, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।
कार्यक्रम में शासकीय पीएम एक्सीलेंस कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।
कलेक्टर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा के समय सावधानी और सतर्कता से अपनी और दूसरों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की एडवायजरी का पालन करने की सलाह दी।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह एवं संयुक्त कलेक्टर रविंद्र परमार भी मौजूद रहे।

 

Next Post

डिनर करने गए एसआई को कार ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में एसआई की मौत

छिंदवाड़ा। रविवार रात लगभग 10 बजे नागपुर-छिंदवाड़ा मार्ग पर चंदनगांव के पास एक सड़क हादसे में पांढुर्ना में पदस्थ सहा. उप निरीक्षक सौरभ राजपूत (30) की मौत हो गई। घटना के समय वह अपने दोस्तों के साथ होटल में डिनर कर बाहर निकल रहे थे। दोस्त बाइक में पेट्रोल डलवाने […]