एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स ने मनाया विश्व एटीसी दिवस, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

भोपाल। राजधानी में सोमवार को विश्व एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स (एटीसी) दिवस का आयोजन राजा भोज एयरपोर्ट पर किया गया।
मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने स्टेट हैंगर पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स (एटीसीओ) से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और विमानन सुरक्षा में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।
मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि एटीसीओ भले ही पर्दे के पीछे काम करते हैं, लेकिन वे सुरक्षित हवाई यात्रा के आधार स्तंभ हैं। उनकी जिम्मेदारी अत्यधिक महत्वपूर्ण होती है, जो हर दिन हमारी उड़ानों को सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालित करती है। ये विमानन के अनदेखे नायक हैं, जिनकी हम सभी को गहरी सराहना करनी चाहिए।
उन्होंने पायलटों और एटीसी के बीच मजबूत सहयोग पर भी जोर दिया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राज्य के मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी एटीसी संचालित करने वाले अधिकारियों और पायलटो से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

 

Next Post

साधु-संतों के लिए बनाए जाएंगे स्थायी आश्रम, हरिद्वार के तर्ज पर 2028 में सिंहस्थ से पहले उज्जैन में आश्रम बनाने की योजना

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन में हरिद्वार के तर्ज पर साधु संतों, महंत, अखाड़ा प्रमुखों, महामंडलेश्वर इत्यादि को स्थाई आश्रम बनाने की अनुमति दी जाएगी। उज्जैन की पहचान साधु संतों से है। 12 वर्षों में एक बार आयोजित होने वाला सिहंस्थ का आयोजन 2028 में […]