कान्हा नेशनल पार्क में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया एक नक्सली, जंगल में सुरक्षाबल कर रहे सर्चिंग

मंडला। पुलिस ने 18 दिनों के अंदर दूसरी मुठभेड़ एक और नक्सली को मार गिराने में सफलता पाई है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस बल, हाकफोर्स और नक्सलियों के बीच रविवार रात कान्हा नेशनल पार्क के चिमटा के जंगल में आमना-सामना हो गया। रात आठ बजे के करीब पुलिस ने एक पुरुष नक्सली को मार गिराया।
आईजी संजय कुमार के मुताबिक जंगल में बल और नक्सलियों के बीच चली फायरिंग में एक नक्सली मारा गया है। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। रात हो जाने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक राशन लेने के लिए नक्सली गांव में आए थे, इसी दौरान पुलिस से उनका सामना हो गया। पुलिस ने दो अन्य सहयोगियों को भी पकड़ा है।
घना जंगल होने के कारण सर्चिंग अभियान तेज किया गया है। मौके पर अतिरिक्त बल भी भेजा गया है।

 

Next Post

सीएम मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने माधव नेशनल पार्क में छोड़ी बाघिन

शिवपुरी। माधव नेशनल पार्क अब मध्य प्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व बन गया है। सोमवार को सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने इसकी शुरुआत करते हुए लोगो का अनावरण किया। इस दौरान यहां पन्ना से लाई गई बाघिन को रिलीज किया […]