कन्टेनर की टक्कर से तवेरा कार में सवार युवक की मौत, आठ घायल

जबलपुर। शहर के बरेला से अस्थि विसर्जन करने के लिए एक परिवार प्रयागराज गया हुआ था। वापसी में जब वे देर रात तवेरा कार से वापस लौट रहे थे इसी दौरान सिहोरा थानांतर्गत गंजताल रोड एनएच 30 के पास आगे चल रहे कंटेनर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे तवेरा गाड़ी का चालक अपना संतुलन खो बैठा और गाड़ी रोड किनारे पलट गई।
हादसे में पिता की अस्ति विसर्जन कर घर लौट रहे 48 वर्षीय पुत्र की मौत हो गई। वहीं, 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए सिहोरा अस्पताल लाया गया।
सिहोरा पुलिस द्वारा अन्य घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से जबलपुर मेडिकल अस्पताल रवाना किया गया।
सिहोरा पुलिस ने बताया कि बरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत डूडी ग्राम के लक्ष्मी लोधी अपने पिता की अस्थियां विसर्जन करने के लिए अपने रिश्तेदारों के साथ तवेरा गाड़ी से प्रयागराज गए हुए थे। जब वह अस्थि विसर्जन कर रात 10:30 बजे लगभग नेशनल हाईवे 30 पर चल रहे थे, इसी दौरान गंजताल रोड के पास तवेरा गाड़ी के आगे एक कंटेनर चल रहा था, जिसके सामने से एक वाहन की लाइट पड़ने के कारण उसने ब्रेक लगाए। कंटेनर के ब्रेक लगाते ही पीछे चल रही तवेरा गाड़ी के चालक ने भी अपने बचाव के लिए गाड़ी के ब्रेक लगा दिए जिससे वह अपना संतुलन खो बैठा और गाड़ी मार्ग किनारे पलट गई।
इस दुर्घटना में लक्ष्मी लोधी (48) की मौत हो गई। वही, दुर्घटना में घायल आठ लोगों को भी गंभीर रूप से चोट आई।
सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सिहोरा अस्पताल में करने के बाद सभी घायलों को मेडिकल अस्पताल रवाना किया गया। सिहोरा पुलिस ने दुर्घटना की जांच कर रही है।

 

Next Post

Myspace Dating Assessment - Is the long-awaited app worth it?

The largest and also the most famous social media platform, Twitter, has actually ready sails into internet dating waters, with its fairly brand-new and work-in-progress function, myspace Dating. Now, I’m here to generally share the Facebook Dating review to you. There are certainly around what is Twitter Dating, is actually […]