प्रदेश में केन बेतवा परियोजना को शीघ्र शुरू किया जाएगा – डॉ. मोहन यादव

भोपाल। मोहन सरकार का एक साल पूरा हो गया है। इस उपलक्ष्य पर भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पत्रकारवार्ता आयोजित कर अपनी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सात में से 6-1 से भाजपा ने चुनाव में जीत हासिल की है। नदी जोड़ो की कल्पना को साकार करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा कर रहे हैं। केन बेतवा परियोजना को शीघ्र शुरू किया जाएगा। इस दिशा में कार्य कर रहे हैं।
लाड़ली बहना योजना को लेकर डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों को अब 19 हजार 212 करोड़ रुपये दिया जा चुका है। सरकार बनने के बाद महिलाओं के खाते में पैसे डाले जा रहे हैं, हालांकि इससे सरकार पर बोझ तो बढ़ रहा है, लेकिन आय भी बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इसके चलते महिलाओं के खाते में रुपये डाले जा रहे हैं।
उन्होंने आगे बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म शताब्दी पर केन बेतवा परियोजना का 25 दिसंबर को शिलान्यास होगा। इससे बुंदेलखंड की तस्वीर बदलेगी। मध्य प्रदेश के 11 जिलों को लाभ मिलेगा।
सीएम ने कहा कि इसके साथ ही पार्वती कालीसिंध चंबल परियोजना का काम शीघ्र शुरू होगा। श्योपुर से आगर तक 11 जिलों का लाभ इसको मिलेगा। तीनों नदियों के जुड़ने से इन जिलों की तकदीर बदलने वाली है।
70 हजार करोड़ की इस परियोजना का काम भी जल्द शुरू होगा। नदियों की जल का सही उपयोग कर ले इस दिशा में आगे बढ़ना होगा। राज्य के अंदर की नदियों को जोड़ने के कार्य को अभियान के रूप में लिया है।
1980 के बाद से श्रद्धालु सिंहस्थ में क्षिप्रा से स्नान नहीं करा पाए, इसलिए अब क्षिप्रा के जल से ही स्नान कराएंगे। इसके लिए बारिश के जल को डेम बनाकर संग्रहित कर क्षिप्रा में जल स्तर बढ़ाएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मजदूर और सरकार के बीच उलझन का कार्य निपटाया जाएगा। सायबर तहसील के माध्यम से संपत्ति का नामांतरण रजिस्ट्री का कार्य हो जाता है। प्रदेश में सिंचाई की सुविधा बढ़ाएंगे। पानी के लिए नदी जोड़ो अभियान और बिजली के लिए किसानों को सोलर पंप देंगे। मध्य प्रदेश में एक लाख किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे।
सीएम ने कहा कि हमने कुलपतियों को कुलगुरु कहा है। पूरे प्रदेश में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बना रहे हैं।

 

Next Post

भिखारी की रोजाना की 5 हजार रूपये आय, इंदौर में महिला भिखारी ने 10-12 दिन में जमा किए 74 हजार रुपये

इंदौर। स्वच्छता में सिरमौर रहने वाले इंदौर को भिक्षुक मुक्त बनाने की कवायद की जा रही है, लेकिन भिक्षावृत्ति कर रहे कुछ परिवार और महिलाओं ने इसे जरूरत नहीं अपनी आय का साधन बना लिया है। अभी हाल ही में महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम द्वारा भिक्षावृत्ति कर […]