आंधी के कहर से 11 केवी की लाइन टूटी, 50 गांवो में रहा 9 घंटे का ब्लैक आउट

दमोह। जिले में बुधवार की शाम अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी चलने के कारण हटा ब्लॉक के कुछ स्थानों पर पेड़ गिर गए तो एक जगह पर 11 केवी की लाइन टूट गई। इससे हटा तहसील के करीब 50 गांव में 9 घंटे का ब्लैक आउट रहा। लाइट नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, हल्की बारिश होने से तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगों को राहत मिली। लेकिन गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण एक फिर गर्मी ने अपना असर दिखाया।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम दमोह जिले के हटा ब्लॉक में आने वाले सनकुइया गांव के पास 11 केवी की बिजली लाइन टूट कर सड़क पर गिर गई थी। जिससे सड़क मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया और आसपास के करीब 50 गांव में नौ घंटे तक बिजली गुल हो गई। करंट के डर से लोगों ने यहां से आना-जाना भी बंद कर दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बिजली कंपनी के अधिकारियों को सूचना किया। इसके बाद लाइन सही करने का काम शुरू हुआ।

 

Next Post

मजदूरों को ले जा रहा वाहन पलटा, एक की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल

सीधी। जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलवारी के ग्राम पोंड़ी में मजदूरों को ले जा रहे एक वाहन के पलटने से एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से ज्यादा श्रमिक घायल हुए हैं। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली एवं जिला अस्पताल […]