मजदूरों को ले जा रहा वाहन पलटा, एक की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल

सीधी। जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलवारी के ग्राम पोंड़ी में मजदूरों को ले जा रहे एक वाहन के पलटने से एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से ज्यादा श्रमिक घायल हुए हैं। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली एवं जिला अस्पताल सीधी में जारी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 8 मई को सुबह 9 बजे के करीब ग्राम गंगेई से मजदूरों को ले जा रहा पिकप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक मजदूरों को काफी चोटें आई हैं। हादसे में लालावती रावत पति रजन रावत(35) की मौत हो गई है।
वहीं, कई लोग घायल हैं जिनका उपचार मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक
दुर्घटनाग्रस्त पिकप वाहन जिसका नंबर एमपी 20 जीए 7432 है जो गंगेई से श्रमिकों को भरकर चुवाही के लिए जा रही थी, जहां तेज रफ्तार पिकप वाहन मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर तिलवारी ग्राम पंचायत के पोडी गांव में पलट गई, जिसमें सवार 25 –30 मजदूर चोटिल हुए।
घटना की सूचना पाते ही मझौली थाना प्रभारी दीपक सिंह बघेल अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना करते हुए एंबुलेंसो की सहायता से सभी घायलों को मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रवाना करवाया।
गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया। घायलों में से एक महिला मजदूर की मृत्यु होना बताया गया है।

 

Next Post

प्रतिबंधित क्षेत्र से अवैध रेत का उत्खनन करते वाहन को पुलिस ने खदेडते हुए धर दबोचा

सीधी। शहडोल घटना के बाद भी अवैध उत्खनन पर अंकुश लगता नजर नहीं आ रहा है। सीधी जिले के सोन नदी प्रतिबंध क्षेत्र के कई घाटों पर आज भी अवैध तरीके से रेत का उत्खनन जारी हैं। ऐसा ही एक मामला सीधी जिले के कमर्जी थाना का प्रकाश में आया […]