चेकिंग के दौरान पुलिस ने नाबालिग को रोका तो सिपाही को बोनट पर घसीटा, 4 लोगों को मारी टक्कर

DR. SUMIT SENDRAM

ग्वालियर। जिले में लगातार हिट एंड रन के प्रकरण सामने आ रहे हैं, कभी शराब पीकर वाहन तेज गति से दौड़ाने तो नौसीखियों के कारण हादसे हो रहे हैं।
वही, बस स्टैंड तिराहे के पास पुलिस चेकिंग के डर से नाबालिग ने ऐसी कार दौड़ाई कि सड़क पर आफत हो गई।
ताज़ा मामला पड़ाव थाना क्षेत्र के बस स्टैंड तिराहा के पास पुलिस चेक प्वाइंट का है, जहां नाबालिग को ट्रैफिक सिपाही ने रोका। जब तक ट्रैफिक सिपाही कार की खिड़की तक आ पाता, उसने एक्सीलरेटर दबाकर कार दौड़ा दी। इस दौरान सिपाही कार के बोनट पर आ गया, तब भी कार नहीं रोकी और दौड़ाता रहा। कई मीटर तक ट्रैफिक सिपाही को घसीटा। इसके बाद स्कूटीसवार महिला व तीन और लोगों को रेसकोर्स रोड पर टक्कर मारी। आगे जाकर कृषि कॉलेज के पास डिवाइडर से कार टकराई, तब जाकर गाड़ी में ब्रेक लगा।
मौके पर लोग घबरा गए और आक्रोशित लोगों ने नाबालिक की पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाबालिक को हिरासत में ले लिया और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
बताया गया कि चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी कार चालक को रोका, उसने पहले तो कार रोक दी, फिर रुकने की बजाए पुलिस के सामने ही गाड़ी दौड़ा दी।
जिस पुलिस सिपाही को बोनट पर लटकाया, उसका नाम अतुल शर्मा है। अतुल के पैर में चोट लगी, जिस कारण उसे इलाज के लिए भेजा गया।
वहीं, डीडी नगर निवासी महिला सरोज शर्मा की स्कूटी को टक्कर मारी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें तुरंत बिरला अस्पताल पहुंचाया गया।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार की गति इतनी तेज थी कि लोग अपने आप को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
पड़ाव थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि कार चालक नाबालिग है, उसे चेकिंग के दौरान रोका गया था, जिसके बाद उसने एकदम कार भगा दी। सिपाही सहित कई लोग चोटिल हुए हैं। आरोपी हिरासत में है जिसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

Next Post

राजधानी में मुख्यमंत्री ने किया स्कूटी वितरण, शहपुरा के सांदीपनि विद्यालय में दिखाया गया लाइव प्रसारण, टॉपर छात्रा पूर्वी सोनी को मिली सम्मान की सौगात

शहपुरा(डिंडौरी)। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना अंतर्गत स्कूटी वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर पात्र छात्र-छात्राओं के खातों में राशि अंतरित की। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण डिंडोरी जिले के शहपुरा मुख्यालय स्थित सांदीपनि विद्यालय में दिखाया गया, जिसे देखने बड़ी […]