प्रकाश पर्व के रूप में मनाई गई गुरु साहब गुरुनानक देव की 556वीं जयंती, नौरोजाबाद गुरुद्वारे में विशेष कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

DR. SUMIT SENDRAM

उमरिया। गुरुनानक देव जी की 556वीं जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया गया। इस दौरान जिले के नौरोजाबाद के गुरुद्वारे में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
गुरुनानक देव जी ने मानव जाति को धर्म एकता, शांति और भाईचारे का संदेश दिया था।
बता दे कि नौरोजाबाद स्थित गुरुद्वारा कटनी-शहडोल मार्ग के बीच में है। यह एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है जहां दूर-दूर से श्रद्धालु आकर मत्था टेकते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
गुरु साहब के जन्मोत्सव की शुरुआत गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब के 48 घंटे के निरंतर पाठ से हुई, जिसे अखंड पाठ कहा जाता है।
गुरुनानक की प्राचीन कथाओं के मुताबिक कोई भी व्यक्ति सच्ची प्रार्थनाओं के माध्यम से ईश्वर से जुड़ सकता है। इन मान्यताओं को लेकर हर साल की तरह इस साल भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
भगवान गुरु नानक जी की अरदास के बाद विशाल लंगर का आयोजन किया गया।
गुरुद्वारा कमेटी द्वारा मध्यरात्रि को आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान गुरु नानक देव जी का जन्मोत्सव मनाया गया।
गुरुनानक जयंती के अवसर पर बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह, कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक विजय भगवानी गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

Next Post

जमीन को लेकर रिश्तेदारों के बीच खूनी संघर्ष, चार लोग घायल

खरगोन। जिले के ठिबगांव बुजुर्ग में चल रहा जमीन विवाद बुधवार को खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। जहाँ खेत मे काम कर रहे परिवार पर रिश्तेदारों ने ही हमला कर दिया। मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग जख्मी हुए है, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया […]