अगले 24 घंटे में जबलपुर सहित 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चार दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। पिछले चार दिनो से थमा भारी बारिश का दौर सोमवार रात से फिर प्रारम्भ हो गया है। भोपाल सहित कई जिलों में देर रात तेज बारिश हुई।
मौसम विभाग ने मंगलवार को जबलपुर सहित 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है।
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के दौरान बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी, इंदौर, देवास, उज्जैन, हरदा, पांढुर्णा, खरगोन और सीहोर जिलों में हल्की बारिश, आंधी चलने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के मुताबिक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से अगले चार दिन तक भारी बारिश का दौर रहने वाला है। वहीं, मानसून ट्रफ लाइन भी एक्टिव है। दूसरी ओर, 24 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर एरिया (दम दबाव का क्षेत्र) सक्रिय हो रहा है। इसका असर भी प्रदेश में देखने को मिलेगा। 23-24 जुलाई को भी प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट है।
मौसम विभाग के द्वारा जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, देवास और सीहोर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वही, बाकी जिलों में हल्की बारिश हुआ गरज चमक का अलर्ट जारी किया गया है।
बता दे कि एमपी में बीते 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश का दौर रहा। भोपाल, इंदौर-उज्जैन सहित 12 से अधिक जिलों में बारिश हुई। इंदौर-सिवनी में पौन इंच पानी गिर गया। जबकि, सतना और सीधी में आधा इंच से ज्यादा, खजुराहो, उमरिया और बालाघाट के मलाजखंड में करीब आधा इंच बारिश हुई। दमोह, जबलपुर, सागर, रायसेन में भी बारिश का दौर चला।
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के दौरान बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी, इंदौर, देवास, उज्जैन, हरदा, पांढुर्णा, खरगोन और सीहोर जिलों में हल्की बारिश, आंधी चलने की संभावना जताई है।

 

Next Post

दो थाना प्रभारियो के प्रताड़नाओं से तंग आकर एएसआई ने लगाई फांसी, आत्महत्या से पूर्व वीडियो बनाकर डाला सोशल मीडिया पर

दतिया। जिले के गोदन थाने में पदस्थ 55 वर्षीय सहा. उपनिरीक्षक प्रमोद पावन ने थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव मंगलवार सुबह फंदे पर लटका मिला है। आत्महत्या के पूर्व उन्होंने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है। वीडियो में एएसआई प्रमोद […]