भोपाल। राज्य शासन ने तीन आईपीएस ऑफिसरो के तबादले किए हैं।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंदौर राकेश गुप्ता को इंदौर पुलिस कमिश्नर बनाया है।
वही, डीपी गुप्ता को परिवहन आयुक्त बनाया गया है। गुना बस हादसे के बाद रिक्त परिवहन आयुक्त के पद पर डीपी गुप्ता की पोस्टिंग की गई है। इसके अलावा वे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इससे पहले भी वे ये जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
साथ ही आईपीएस अनुराग को पुलिस महानिदेशक इंदौर (देहात) और पुलिस महानिरिक्षक विसबल इंदौर रेंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले वे पुलिस महानिरीक्षक (गुप्तवार्ता) भोपाल के पद पर थे।


