टेंट हाउस के के गोदाम में लगी आग, एक के बाद एक तीन ब्लास्ट

भोपाल। राजधानी के बाग मुगालिया इलाके में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई।
गोदाम के आसपास कई मकान और झुग्गियां बनी हैं।
बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए फायर ब्रिगेड की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
जेसीबी की मदद से रास्ता बनाकर दमकलें गोदाम तक पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग पहले पर्दों और कपड़ों के अन्य सामान में लगी। गोदाम में मौजूद 5 से ज्यादा कर्मचारियों ने इसे बुझाने की कोशिश की। इसी दौरान एक के बाद एक 3 गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुए। कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। गोदाम का टीन शेड करीब 50 फीट दूर जाकर गिरा। उन्होंने गोदाम में घरेलू गैस सिलेंडर से रिफिलिंग किए जाने का आरोप भी लगाया है।
फायर ऑफिसर नील ने बताया कि अरविंद विहार में व्यंजन टेंट हाउस का गोदाम है। यहां घरेलू सिलेंडर भी मिले हैं।

 

Next Post

भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव पत्नी सहित बाबा महाकाल के दरबार में टेका माथा

उज्जैन। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने आईपीएल प्रारम्भ होने से पहले शनिवार को महाकाल के दर्शन किए। वे पत्नी तान्या वाधवा के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचे। तड़के 4 बजे भस्म आरती में दोनों शामिल हुए। देहरी से जल चढ़ाकर महाकाल का आशीर्वाद लिया। उमेश […]