भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव पत्नी सहित बाबा महाकाल के दरबार में टेका माथा

DR. SUMIT SENDRAM

उज्जैन। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने आईपीएल प्रारम्भ होने से पहले शनिवार को महाकाल के दर्शन किए। वे पत्नी तान्या वाधवा के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचे।
तड़के 4 बजे भस्म आरती में दोनों शामिल हुए। देहरी से जल चढ़ाकर महाकाल का आशीर्वाद लिया।
उमेश भगवान महाकाल के अनन्य भक्त हैं।
दर्शन के बाद उमेश ने कहा कि काफी अच्छे से दर्शन हुए, जय श्री महाकाल।
इससे पहले वें 20 मार्च 2023 और फिर जुलाई 2023 में भी उज्जैन आकर महाकाल के दर्शन कर चुके हैं।

 

Next Post

सीधी शहर में स्थित डिस्पोजल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

सीधी। शहर के बीच बाजार मिश्रा कॉलोनी में पॉलीथिन व डिस्पोजल के गोदाम में बीती दरमियानी रात आग लगने से हडकंप मच गया। जब तक आग में काबू नहीं पा लिया गया तब तक मोहल्लेवासियों की सांसे थमी रही। क्योंकि आग यदि विकराल रूप लेती तो कॉलोनी के कई घर […]