सिंगरौली। सरई पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित किया है।
बता दे कि सरई थाना अंतर्गत कि एक 22 वर्षीय युवती ने थाना सरई आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 31 अगस्त 2024 को रात करीबन 09.00 बजे घर पर मै और मेरी बूढी दादी थी मेरी दादी अपने कमरे मे सो रही थी। मै अपने कमरे मे टीवी देख रही थी कि तभी मेरे कमरे मे अचानक मेरे गांव का 28 वर्गीय युवक मेरे कमरे मे आया और मेरा मुंह दबा लिया, मैने चिल्लाने की कोशिश की पर चिल्ला नहीं पाई। उक्त युवक ने मुझे धमकी दिया की अगर चिल्लाओगी तो तुमको जान से मार दूंगा। मुझे डरा कर मेरे साथ जबरजस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद मैं किसी तरह खुद को छुड़ाकर दरवाजा खोल कर बाहर आई तो इतने मे वहा से वह युवक वहां से भाग गया।
पीड़ित युवती की रिपोर्ट पर धारा 64,332 (बी), 351 (3) बी एन एस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने गृह ग्राम मे घुमते हुए दिखाई दिया है जो पुलिस की टीम गठित कर तत्परता से जाकर घेराबन्दी कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
उक्त कार्यवाही मे उपनिरीक्षक सूर्यपाल सिंह, सहा. उपनिरीक्षक कमलेश प्रजापति, प्रधान आरक्षक हरिभजन सिंह, आरक्षक बबलू यादव एवं अशोक यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


