भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती की शारीरिक परीक्षा की तारीख़ अति वर्षा के कारण बदली गई है।
23 सितंबर से 29 सितंबर तक होने वाला फिजिकल टेस्ट अब 11 नवंबर से होगा।
वहीं, जिन अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट 30 सितंबर या उसके बाद होना था, वह उसी तारीख को होगा।
23 सितंबर से ग्वालियर, मुरैना, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बालाघाट, रीवा, सागर, उज्जैन में परीक्षा होनी थी।
23 से 29 सितंबर तक की परीक्षा अब 11 नवंबर को होगी।
बता दे कि 7411 रिक्त पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। कारण कि दस मैदानो में से पांच मैदानो में पानी भरा है। डीजीपी की समीक्षा के बाद तारीख़ों में बदलाव किया गया है।


