ब्लैक आउट के दौरान दिखा इंदौर में दिखा अजब नजारा, बारात में डांस और लाइट हुई बंद, घोड़ा भी सड़क किनारे

DR. SUMIT SENDRAM

इंदौर। बीते बुधवार को ब्लैक आउट के अभ्यास के दौरान नागरिकों की सहभागिता से अनोखा दृश्य इंदौर में साकार हुआ। ब्लैक आउट का पालन करने के दौरान शादी करने के लिए तोरण मारने जा रहे दूल्हे की घोड़ी सड़क किनारे खड़ी कर दी गई। नाचते हुए बाराती भी थम गए और बैंड से लेकर बारात को रोशन कर रही बत्तियां भी बुझा दीं।
ब्लैक आउट के पालन का अनोखा नजारा कनाड़िया क्षेत्र में आलोक नगर रोड पर दिखा।
विद्या पैलेस निवासी नामेश सोलंकी का विवाह नेहा गोयल से हुआ। बारात का समय और ब्लैक आउट का समय समान था।
बाराती एड. नमन द्विवेदी ने बताया कि पहले तय हुआ था कि बारात ब्लैक आउट होने से पहले विवाह स्थल शगुन पैलेस पहुंच जाएगी। हालांकि, मैरिज गार्डन से 200 मीटर पहले ही ब्लैक आउट का समय हो गया। आसपास की सभी बत्तियां बुझ रही थीं, यह देख बारातियों को भी ध्यान आया कि ब्लैक आउट होना है। इसके बाद बारात ने भी ब्लैक आउट का पालन किया। 12 मिनट तक बत्तियां और संगीत बंद कर दिया। दूल्हा सहित बाराती सड़क पर खड़े रहे। दूसरा सायरन बजने और ब्लैक आउट खत्म होने के बाद बारात आगे बढ़ी।

 

Next Post

कूनो नेशनल पार्क से निकलकर पोहरी पहुंच गए पांच चीते, पोहरी में पहुंचे चीतों का वीडियो हो रहा वायरल

शिवपुरी। कूनो नेशनल पार्क में बसाए गए चीतों ने एक बार फिर अभयारण्य की सीमा से बाहर चले गए हैं। कल रात पांच चीतों का समूह पार्क से बाहर निकल गया था। इसे बाद आज सुबह ये शिवपुरी जिले के पोहरी तक पहुंच गए हैं। वही, चीतों के दीदार के […]