गांजे की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को कुसमी पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 किलो 200 ग्राम जब्त किया गांजा

सीधी। जिले में अवैध नशे का कारोबार लगातार चल रहा है। वही, यह नशे का कारोबार अब आदिवासी अंचल क्षेत्र में भी जोरों से चल रहा है।
जानकारी मिलते ही गुरुवार को एक आरोपी को कुसमी पुलिस ने गिरफ्तार कर उस पर कार्यवाही भी की जा रही है।
थाना प्रभारी कुसमी भूपेश बैस ने जानकारी देते हुए बताया है कि मुखबिर की सूचना पर पेट्रोल टंकी के पास एक व्यक्ति गांजे के विक्रय कार्य में लगा हुआ है। जो काले रंग की मोटरसाइकिल एमपी 66 एम 1893 लिया हुआ है।जो मोटरसाइकिल के ऊपर एक काले कलर का थैला रखे हुए हैं उसमें 5 किलो 200 ग्राम गाजे रखकर बिक्री करने की फिराक में है।
जानकारी मिलती ही तत्काल थाना प्रभारी और उनकी टीम मौके पर पहुंची और उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी के कब्जे से 5.200 किलो मादक पदार्थ गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 41600 रूपये, 5500 रूपये नगद, मोटरसाइकिल जिसकी कीमत 30000 रूपये है, सभी को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी नीरज कुमार साहू पिता ज्वाला प्रसाद साहू उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम पोखरी टोला सरई जिला सिंगरौली के खिलाफ धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मझौली न्यायालय में पेश किया गया।

 

Next Post

कोतवाली पुलिस ने कोरेक्स सहित अपाचे मोटर साइकिल की जब्त, 50 शीशी नशीली कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार

सीधी। अवैध नशे के विरुद्ध पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है। नशीली कफ सिरप का अवैध परिवहन कर विक्रय करने वाले आरोपियो को पुलिस लगातार कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर रही हैं।वही, कोतवाली पुलिस ने 1 लाख 40 हजार रुपये कीमती की अपाचे मोटर साईकिल सहित 50 शीशी नशीली कफ […]