अज्ञात व्यक्ति ने तालाब में डाला जहर, मरी हुई मछलियों से भरा बड़ोरा तालाब

शिवपुरी। जिले के करैरा अनुभाग के ग्राम बडोरा में स्थित प्राचीन तालाब में किसी अज्ञात व्यक्ति ने तालाब में जहर डालकर हजारों मछलियां मार दीं।
तालाब में मरी पड़ी मछिलयाें के कारण तालाब में से दुर्गंध उठ रही है और आम रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों का गुजरना तक मुश्किल हो गया है। इसके अलावा मछलियों का अवैध रूप से शिकार भी किया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक तालाब से अभी तक करीब 5 क्विंटल मछलियों का शिकार किया जा चुका है।
स्थानीय निवासी प्रीतम सिंह केवट ने बताया कि प्राचीन तालाब में जहरीला पदार्थ खाने से मरी मछलियों के कारण उठ रही बदबू से लोगों को जहां परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं अब यह भी डर सता रहा है कि अब जो कोई भी जानवर इस तालाब का पानी पिएगा, वो भी मौत के मुंह में जा सकता है।
गांव की ही जय दुर्गा मछुआ सहकारी संस्था बडोरा की ओर से एक आवेदन करैरा थाना प्रभारी को दिया गया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासन से आग्रह किया है कि उक्त तालाब का सारा पानी निकालने का प्रबंध किया जाए ताकि किसी अनहोनी घटना से बचा जा सके और गांव में कोई महामारी न फैल सके।

 

Next Post

Dîner Dates made simple: BigOven's Cellphone dish Finder Helps Accueil Cuisiniers De épicerie avec le table à manger

Le petit type: BigOven, un web recette coordinateur, simplifie home préparation pour les célibataires, partenaires et individus. Leur savoureux nombre de beaucoup plus que 350 000 plats peuvent vous inspirer et vous motiver à manquer les restaurants encombrés et faites aussi un repas en fonction de vos famille. établi en […]