कोतवाली पुलिस ने कोरेक्स सहित अपाचे मोटर साइकिल की जब्त, 50 शीशी नशीली कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार

सीधी। अवैध नशे के विरुद्ध पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है।
नशीली कफ सिरप का अवैध परिवहन कर विक्रय करने वाले आरोपियो को पुलिस लगातार कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर रही हैं।वही, कोतवाली पुलिस ने 1 लाख 40 हजार रुपये कीमती की अपाचे मोटर साईकिल सहित 50 शीशी नशीली कफ सिरप जप्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देश में जिले में हो रहे अवैध मादक पदार्थो के परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाकर युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर लाने के लगातार प्रयास जारी है।
बताया गया है कि थाना प्रभारी कोतवाली अभिषेक उपाध्याय को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अपाचे मोटर साईकिल से शिवम उर्फ़ शिवेंद्र सेन एवं मन्नत उर्फ़ राजीव सिंह अवैध कफ सिरप विक्रय हेतु अमरपुर से सीधी की तरफ लेकर आ रहे है।
थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को सूचित करते हुए एक टीम गठित कर मुखबिर के बताए गए स्थान शैरपुर पुलिया के पास जाकर मोटर साइकिल का इंतजार किया गया। जहां एक अपाचे मोटर साईकिल आती दिखाई दी जिसे हांथ देकर रोका गया तो मोटर साईकिल के पीछे बैठा व्यक्ति आनरेक्स कफ सिरफ मोटर सायकल मे रखकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। मोटरसाईकिल चला रहे व्यक्ति को पकड़कर नाम पता पूछने पर शिवम उर्फ़ शिवेंद्र सेन पिता रामनुज सेन 19 वर्ष निवासी ग्राम रामडीह थाना बहरी का होना बताया व भागने वाले व्यक्ति का नाम पूछने पर मन्नत उर्फ़ राजीव सिंह पिता युवराज सिंह चौहान 19 वर्ष निवासी अमरपुर थाना बहरी का होना बताया।
संदेही शिवम सेन की उसकी तलाशी ली गई तो एक थैले में अवैध आनरेक्स कफ सिरफ की 50 शीशी कीमती लगभग 15 हजार रूपये की मिली। जिसके रखने व विक्रय के संबंध में कागजात की मांग की गई किंतु किसी भी तरह के कोई वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नही किया।
कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 5/13, 8/21/22 के तहत अपराध दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग से टीम गठित किया गया है।
कार्यवाही में कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय, सहा. उपनिरीक्षक राजमणि अहिरवार, आरक्षक अक्षय तिवारी, संजय सोलंकी का सराहनीय भूमिका रही।

 

Next Post

वेबसाइट में फॉल्ट, विद्युत उपभोक्ता ऑनलाइन सुविधाओं के लाभ से वंचित

सीधी। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की वेबसाइट ठीक से काम नहीं कर रही है। इसमें कुछ फॉल्ट आ गया है। वेबसाइट के जिम्मेदार अधिकारी इससे बेखबर हैं। साइट काम न करने से उपभोक्ता वेबसाइट से न बिल देख पा रहे हैं, न डाउनलोड कर पा रहे हैं। ऑनलाइन […]