भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी प्रारम्भ कर दी है।
चुनाव की रणनीति को लेकर पार्टी में बैठकों का दौर जारी है।
इस बीच पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर जबलपुर सहित छह सीटों पर पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। इन सीटों पर पर्यवेक्षक टिकट के लिए रायशुमारी कराएंगे। इनमें विधानसभा चुनाव लड़ने वाले पांच सांसदों की सीटें भी शामिल हैं।
भाजपा ने मुरैना में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और दमोह में जगदीश देवड़ा को पर्यवेक्षक बनाया है। छिंदवाड़ा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विनोद गोटिया को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
वहीं, गोपाल भार्गव और इंदर सिंह परमार को जबलपुर की जिम्मेदारी सौपी गई है।
इसमें विधायक का चुनाव लड़ने वाले सांसदों की पांच सीट मुरैना, दमोह, सीधी, जबलपुर और होशंगाबाद शामिल हैं।
इसके अलावा कांग्रेस के कब्जे वाली छिंदवाड़ा सीट पर भी पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है।
विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सांसदों की सीटों पर पार्टी प्रत्याशी की तलाश कर रही है।
वहीं, छिंदवाड़ा सीट को जीतने के लिए पार्टी रणनीति बनाकर आगे बढ़ रही है।


