कुल्हाड़ी से युवक पर किया गया जानलेवा हमला, कमर्जी पुलिस ने 18 घंटे के अंदर आरोपियों को किया गिरफ्तार

सीधी। रीवा से लौट रहे युवक का रास्ता रुकवाकर गाली-गलौज आरोपियों के द्वारा की गई तो युवक ने फोन कर अपने भाई को बुलाया। जिसके बाद युवक के भाई को सिर पर कुल्हाड़ी से आरोपियों ने हमला किया।
कमर्जी पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक कमर्जी थाना अंतर्गत शिवपुरवा गांव निवासी एक युवक अपनी बोलेरो से रीवा से वापस घर लौट रहा था, चिलरी गांव में स्थानीय निवासी शशिभूषण गौतम व सूर्यप्रकाश गौतम द्वारा रास्ता रोककर आरोप लगाया गया कि तुम हम लोगों के खिलाफ बैटरी चोरी की शिकायत कमर्जी थाना में किए हो, जिस पर युवक ने कहा कि वह घर पर नहीं था, रीवा से अभी लौट रहा हूं। जिसके बाद पर युवक साथ गाली-गलौज की गई। युवक द्वारा मोबाइल से फोन कर अपने भाई राजकुमार पिता रामकुशल पटेल (35) निवासी शिवपुरवा गांव को बुलाया, राजकुमार के आने पर दोनों आरोपियों द्वारा घर के अंदर से कुल्हाड़ी लाकर राजकुमार के सिर पर हमला कर दिए, गंभीर चोट आने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कमर्जी पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
घटना शनिवार की शाम करीब पांच बजे की है।
पीड़ित की शिकायत पर कमर्जी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 109, 126(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
कार्यवाही मे कमर्जी थाना प्रभारी पवन सिंह, सहा. उपनिरीक्षक केशरी पांडेय सहित अन्य पुलिस कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा है।

 

Next Post

पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण मंत्री पहुँचे सूरत पीड़ितों के घर, आर्थिक मदद के साथ परिजनों से की चर्चा

सीधी। म.प्र.शासन के पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल सूरत हादसे में पीड़ित मृतकों के घर पहुँचकर उनके परिजनों का ढाढ़स बंधाया व अंत्योष्टि कार्य के लिए आर्थिक मदद की। बता दे कि गुजरात के सूरत में मजदूरी करने गए सीधी जिले के पाँच लोगों की दर्दनाक मौत […]