उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय रयपुरा में रही बाल दिवस की धूम, विभिन्न खेल गतिविधियों का किया गया आयोजन

डिंडोरी। जिले के विकासखंड डिंडोरी के अंतर्गत शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय रयपुरा में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में बड़े उत्साह पूर्वक मनाया गया।
इस दौरान चाचा नेहरू की तेल्यचित्र के सामने दीप प्रज्वल कर सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
बाल दिवस के मौके पर संस्थान में इनडोर एवं आउटडोर गेम्स जैसी विभिन्न गतिविधियां कराई गई।
बता दे कि संस्था में व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षण आईटी एवं सिक्योरिटी ट्रेड के रूप में प्रदान किया जाता है, व्यावसायिक शिक्षा पर शिक्षा को रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ने के लिए भी बच्चों को इस मौके पर प्रेरित किया गया गया।
शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय रयपुरा में आयोजित बाल दिवस के कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ सभी गतिविधियों में सहभागिता निभाई।
इस दौरान शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय रयपुरा के प्राचार्य आलोक जैन, गंगोत्री उद्दे, छवि लाल नागेश, पुष्पा धुर्वे, संतोष कुलेश, गंगेश्वरी धूमकेती, वीरेंद्र पटेल, प्रताप परमार, संगीता कांसकार, प्रमोद गवले, नीरज बिल्थरे, रानू कमलेश, देवांजलि मरकाम, मेघारानी नागेश, आनंद गवले, सुमित नागेश, गजेंद्र बर्मन सहित विद्यालय के समस्त विद्यार्थी मौजूद रहे।

 

Next Post

कैसे होगा बिलावली तालाब अतिक्रमण मुक्त, दिखावे के लिए अधूरा फार्म हाउस तोड़ा, दूसरे निर्माणों को छोड़ा, अतिक्रमण हटाने के बजाए महज खानापूर्ति

इंदौर। महानगर में नगर निगम ने तालाबों की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान छेड़ दिया है। सिरपुर तालाब के बाद गुरुवार को टीम बिलावली तालाब पहुंची। यहां एक फार्म हाउस को तोड़ा जाना था। फार्म हाउस के एक हिस्से में लकड़ी की प्लाई रखने का गोडाउन भी बना […]